संवाददाता नीतीश कुमार
कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) तकनीक ने एक बार फिर अपनी क्षमताओं से चिकित्सा जगत को चौकाया
ChatGPT ने एक 4 वर्षीय बच्चे की उस रहस्यमयी बीमारी का सही निदान कर दिया, जिसे 17 डॉक्टर वर्षों तक नहीं पहचान पाए।
बच्चे का नाम एलेक्स है, जो तीन साल की उम्र से लगातार दांत दर्द और अन्य विचित्र लक्षणों से परेशान था। उसकी हालत धीरे-धीरे बिगड़ती गई वह बेतरतीब चीजें चबाने लगा और उसकी वृद्धि दर भी धीमी हो गई। उसकी मां उसे एक डॉक्टर से दूसरे डॉक्टर तक ले जाती रहीं, लेकिन किसी को भी सटीक बीमारी का पता नहीं चल सका।
थक-हार कर, उन्होंने ChatGPT से मदद ली और उसके लक्षण साझा किए। हैरानी की बात यह रही कि ChatGPT ने ‘Tethered Cord Syndrome’ नामक एक दुर्लभ न्यूरोलॉजिकल बीमारी का सुझाव दिया। मां ने तत्परता से एक न्यूरोसर्जन से MRI की मदद से जांच करवाई और ChatGPT का निदान सही निकला।।।।।।
Post a Comment