डॉक्टर मनीष त्रिपाठी ने हॉस्पिटल पर हमला करने सहित लगाए कई आरोप





उत्तर प्रदेश आजमगढ़ की शहर कोतवाली में तहरीर देते हुए डॉक्टर मनीष त्रिपाठी ने आरोप लगाया कि उनकी माँ ज्ञानमती त्रिपाठी निवासी मौजा लछिरामपुर, परगना निजामाबाद, तहसील सदर के नाम से अराजी संख्या 514/342 हे0 भूमि दर्ज है जिसका सीमांकन के अन्तर्गत धारा 24 कराया गया है एवं सीमांकन आख्या एवं फील्डबुक 20 सितंबर 2022 जो तहसीलदार सदर द्वारा 30 सितंबर 2022 को अग्रसारित की गयी तथा तत्कालीन उपजिलाधिकारी आजमगढ़ में बाद संख्या टी 202215060104350 आदेश दिनाक 20/10/2022 द्वारा पुष्टि कर पत्थर गाड़ने की कारवायी हो गयी। खेत में चहरदिवारी का निर्माण करा लिया गया था। विपक्षी हरिहर उपाध्याय आदि जो गाटा स0 516 के भूमिधर है। वह अपने परिवार के साथ गोलबंद होकर आए और मेरी चहरदिवारी तोड़ने लगे। जिसका वीडियो मेरे द्वारा बना लिया गया। जिसकी जानकारी पुलिस विभाग को भी दे दी गयी। जब उनको रोका गया तो गाली गलौज तथा मार पीट पर आमदा हो गये। इनका धारा 24 के अन्तर्गत कानुनगो द्वारा माप किया जा रहा था तब भी 5 कड़ी की सरकारी नाली एवं चकरोड इनके कब्जे में है। आये दिन ये परेशान करते रहते हैं। हमारे खेतों में जो भी काम करने जाते है ये अपने घर के महिलाओं एवं अन्य लोगों से पत्थर से मरवाते हैं। हास्पिटल की खिडकियों को भी तोड़ दिया करते है। कई बार हमारे गायों पर भी हमला किया गया, इसके कारण गौशाला को स्थानान्तरित करना पड़ा। पुलिस ने डॉ मनीष त्रिपाठी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया।


Post a Comment

Previous Post Next Post