कम पुलिस अधिकारी ही जनता का विश्वास और भरोसा जीत पाते हैं--शैलेंद्र सिंह

 निवर्तमान क्षेत्राधिकारी का विदाई समारोह हुआ आयोजित

  संवाददात हाफ़िज़ नियामत)
मछलीशहर ।अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शैलेंद्र कुमार सिंह ने क्षेत्राधिकार अतर सिंह के सम्मान में आयोजित विदाई समारोह को संबोधित करते हुए कहा की कम पुलिस अधिकारी ही जनता का भरोसा जीत पाते हैं। और बिरले अधिकारी ही ऐसे होते हैं जिन्हें जनता जाने के बाद भी वर्षों याद रख पाती है।
उप जिलाधिकारी राजेश कुमार चौरसिया ने कहा कि उनका लगभग डेढ़ वर्षो का साथ रहा और इस दौरान उन्हें कभी ऐसा लग नहीं की राजस्व के मामलों में पुलिस का सहयोग न मिला हो। नवागत क्षेत्राधिकार अजीत कुमार चौहान ने कहा कि मछली शहर की जनता जिस तरह से निवर्तमान क्षेत्राधिकारी को विदा कर रही है उसी से प्रतीत होता है की क्षेत्राधिकारी अतर सिंह ने अपनी कार्यशैली से अपने को जनता के बीच बहुत लोकप्रिय बना लिया था। आज उनके भव्य विदाई सम्मान समारोह से यह परिलक्षित भी हो रहा है।
अपने विदाई सम्मान को संबोधित करते हुए सीओ अतर सिंह ने कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल में हमेशा यही कोशिश की कि उनके कार्यालय में आए फरियादी को निराश न लौटना पड़े और जिस न्याय की आशा में वह आया है उसे वह दिलवा सके।
इसके पूर्व निवर्तमान क्षेत्राधिकारी अतर सिंह का जौनपुर पत्रकार संघ के अध्यक्ष अनिल कुमार पांडे महामंत्री आनंद सिंह उपाध्यक्ष मनोज तिवारी ने अंगवस्त्रम और स्मृति चिन्ह देखकर सम्मानित किया। नगर के वरिष्ठ चिकित्सकों डॉक्टर आरबी चौहान डॉक्टर तेज बहादुर यादव डॉ आर पी यादव डॉक्टर आलम ने भी स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया । प्रमुख उपस्थित लोगों में भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज जायसवाल राजकुमार पटवा, हरिओम गुप्ता विनोद यादव, शैलेश यादव ,हाफिज नियामत,शोहरत अली ,धर्मेंद्र गिरी, कल्लू गुरु, सहित मछली शहर पावर मुंगरा बादशाहपुर और मीरगंज के थाना अध्यक्ष भी मौजूद रहे।कार्यक्रम की समाप्ति पर निवर्तमान क्षेत्राधिकार अतर सिंह के हाथों गरीबों को कंबल वितरित किया गया। संचालन वरिष्ठ पत्रकार अनुराग सिन्हा ने किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post