धरने के माध्यम से मुख्य विकास अधिकारी को सौंपा 2 सूत्री मांग पत्र।

अयोध्या।
प्रधान क्षेत्र पंचायत स्वाभिमान संघ बीडीसी संघ द्वारा अपनी 2 सूत्रीय मांगों को लेकर बृहस्पतिवार को तिकोनिया पार्क अयोध्या में अनशन और धरना प्रदर्शन किया गया। धरने के माध्यम से जिलाधिकारी को संबोधित 2 सूत्रीय मांग पत्र मुख्य विकास अधिकारी अनीता यादव को सौंपा गया। सुबह करने को संबोधित करते हुए संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष अनूप पांडे ने बताया कि क्षेत्र पंचायत सदस्य भी ग्राम प्रधानों की तरह जनता का प्रतिनिधित्व करते हैं। और त्रिस्तरीय पंचायत व्यवस्था के महत्वपूर्ण अंग है। लेकिन उन्हें कोई अधिकार नहीं दिया गया है। जिसके चलते वह उपेक्षा का शिकार है। अपने क्षेत्र में विकास कार्य कराने के लिए कोई अधिकार और फड ना मिलने से वह कुंठा और राजनीतिक हत्या का शिकार हो जाते हैं। ग्राम प्रधानों की तरह उनको भी उनका अधिकार मिलना चाहिए। जिसके लिए संगठन द्वारा संघर्ष किया जा रहा है। बताया कि मनरेगा योजना में क्षेत्र पंचायत की भागीदारी सुनिश्चित करने क्षेत्र पंचायत सदस्यों को मनरेगा में योगदान के लिए काम देने, विकासखंड पर आयोजित होने वाली हर वर्ष क्षेत्र पंचायत की 6 बैठकों में 1000 रुपए प्रति बैठक क्षेत्र पंचायत सदस्यों को भत्ता दिए जाने का शासनादेश जारी हुआ है। लेकिन स्थानीय स्तर पर इसे अभी सभी विकासखंड पर अमल में नहीं लाया जा रहा है। जिसके चलते क्षेत्र पंचायत सदस्य उपेक्षा का शिकार हैं। जिला अध्यक्ष मिशन यादव ने कहा कि नए जारी शासनादेश के अनुसार बीडीसी सदस्यों को 1000 रुपए प्रति बैठक भत्ता दिलाने तथा मनरेगा योजना में क्षेत्र पंचायत सदस्यों को कार्य दिलाने की मांगों को लागू कराने के लिए तिकोनिया पार्क अयोध्या में धरना प्रदर्शन किया गया। मांग पत्र लेने के बाद मुख्य विकास अधिकारी अनीता यादव ने मांगों को पूरा कराने का आश्वासन दिया गया। और धरना समाप्त कराया गया। धरने में जिला अध्यक्ष मिशन यादव, जिला उपाध्यक्ष राहुल दुबे, जिला सचिव बद्री प्रसाद शर्मा, जिला प्रभारी सदानंद सिंह, लवकुश शुक्ला, राजेश यादव, अजय चौरसिया, सुनील सिंह, विकास सहित अन्य क्षेत्र पंचायत सदस्य शामिल रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post