2024 लोकसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आता जा रहा है वैसे वैसे सभी पार्टियां चुनाव की तैयारियों में अभी से जुट गई हैं



2024 लोकसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आता जा रहा है वैसे वैसे सभी पार्टियां चुनाव की तैयारियों में अभी से जुट गई हैं।इसी कड़ी में आज शहर के गुलाब बाड़ी स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर पार्टी की जिला महिला सभा कार्यकारिणी के सदस्यों की घोषणा हुई है। यह घोषणा प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान महिला सभा की जिलाध्यक्ष सरोज यादव ने की है।जिसमे 51 कार्यकारिणी टीम की महिला सदस्य बनाई गई। इस दौरान महिला सभा की जिलाध्यक्ष सरोज यादव ने कहा कि 2024 के चुनाव को मजबूती देने के लिए 51 कार्यकारिणी महिला सदस्य बनाई गई।हर बूथ स्तर, ब्लॉक स्तर, विधानसभा स्तर पर घर-घर जाकर देंगी दस्तक और समाजवादी पार्टी की रीतियों- नीतियों, कार्यों व राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के कार्यों को बताने का काम करेगी।

Byte-सरोज यादव,जिला अध्यक्ष महिला सभा

1 Comments

Post a Comment

Previous Post Next Post