संवाददाता जावेद शेख
मुंबई : वर्ली पुलिस स्टेशन का सराहनीय कार्य:सुबह करीब 10:00 बजे वरली पुलिस कैम्प, वरली में मनोज रंजीत गोले, उम्र 20 वर्ष, राठी देवलाली, तालुका करमाला, जिला सोलापुर नामक व्यक्ति मिला। उक्त लड़के से पूछताछ की गई तो वह अपनी मां से झगड़ा होने के कारण बिना किसी को बताए घर से निकल गया था। उक्त लड़के को पुलिस थाने लाकर पूछताछ की गई, वर्ली पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक रविन्द्र काटकर के आदेशानुसार उसके परिजनों से संपर्क किया गया तथा उन्हें वरली पुलिस थाने बुलाकर उसकी मां सारिका रंजीत गोले तथा चाचा अशोक गाडे को सौंप दिया गया।
Post a Comment