संवाददाता मोहम्मद यासिर
आजमगढ़ उत्तर प्रदेश
सरायमीर थाना पुलिस ने तीन वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध रोक थाम व वांछित/वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम प्रभारी निरीक्षक सरायमीर के नेतृत्व में उपनिरीक्षक बासुदेव साहनी व उपनिरीक्षक धीरज कुमार मय हमराह के क्षेत्र के देखभाल /चेंकिग संदिग्ध व्यक्ति, वारण्टियों की गिरफ्तारी के लिए भ्रमण कर रहे मा० न्यायालय सी0जे0एम० मजिस्ट्रेट आजमगढ़ द्वारा निर्गत वारंट मु0नं0 7479/24 स्टेट बनाम खेलन धारा 147/342/352/323 भादवि थाना सरायमीर जनपद आजमगढ़ से सम्बन्धित दो वारंटी अभियुक्त क्रमशः 1. महेन्द्र यादव पुत्र अवधेश यादव साकिन करछा थाना सरायमीर आजमगढ़ 2. फूलचन्द पुत्र रामपलट साकिन कस्बा फत्तेहपुर थाना सरायमीर आजमगढ़ को न्यायालय सी0जे0एम० मजिस्ट्रेट आजमगढ़ द्वारा निर्गत वारंट मु0नं0 7479/24 स्टेट बनाम खेलन धारा 147/342/352/323 भादवि थाना सरायमीर जनपद आजमगढ़ से सम्बन्धित एक वारंटी जियालाल पुत्र बुद्धू साकिन कस्बा फत्तेहपुर थाना सरायमीर आजमगढ़ को उपनिरीक्षक धीरज कुमार मय हमराह द्वारा हिरासत में ले कर स्थानीय थाना में लाकर न्यायालय भेजा गया।
Post a Comment